{"_id":"60b8e6fe8ebc3ea5ee1d23b4","slug":"school-bags-samples-of-five-companies-out-of-six-failed-in-himachal-tender-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बैग के छह में से पांच कंपनियों के सैंपल फेल, टेंडर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बैग के छह में से पांच कंपनियों के सैंपल फेल, टेंडर रद्द
Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
सार
खाद्य आपूर्ति निगम ने करीब 10 दिन पहले कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। सभी कंपनियों से बैग के सैंपल मांगे थे। इन सैंपल की जांच प्रदेश के बाहरी राज्यों में कराई गई। पांच सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किए गए।
विज्ञापन
स्कूल बैग(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग के लिए अभी इंतजार करना होगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल बैग को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांगी थी। टेंडर में 6 कंपनियों ने भाग लिया था, इनमें से 5 कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, जबकि एक कंपनी का सैंपल सही पाया गया। कंपीटीशन के लिए दूसरी कंपनी न होने के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति निगम फिर से कंपनियों से निविदाएं मांगने जा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने करीब 10 दिन पहले कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। सभी कंपनियों से बैग के सैंपल मांगे थे। इन सैंपल की जांच प्रदेश के बाहरी राज्यों में कराई गई। पांच सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किए गए। प्रदेश में पहले भी स्कूल बैग विवादों में रहे हैं। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम रिस्क नहीं उठाना चाहता। इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम की एमडी मानसी सहाय ने बताया कि स्कूल बैग को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं, इसमें 6 में से 5 कंपनियों के सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किया है। अब दोबारा निविदाएं मांगी जाएंगी।
विज्ञापन