फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship scam: Seven accused arrested in 14 days judicial custody

छात्रवृति घोटाला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गिरफ्तार सात आरोपी

Sat, 23 Apr 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Apr 2022 09:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Scholarship scam: Seven accused arrested in 14 days judicial custody
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में शनिवार को तीन निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और दो रजिस्ट्रार समेत सात आरोपियों को जिला कचहरी शिमला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने बीते शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा में यह गिरफ्तारियां की थीं। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। इन्हें अब 14 दिन बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने तीन निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और दो रजिस्ट्रार समेत सात लोगों को जिला कचहरी शिमला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने अब तक की जांच में 266 में से 28 निजी संस्थानों को घोटालों में संलिप्त पाया गया है। 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 17 संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। तीन संस्थानों के खिलाफ  सीबीआई ने चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक अप्रैल को जिला ऊना के केसी एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंडोगा की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 4.42 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इस सोसाइटी पर आरोप है कि सोसायटी ने एससीएसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के पैसों से दो प्लॉट खरीदे और एक भवन का निर्माण किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed