फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship scam in himachal pradesh: CBI hand over probe of three institutes to enforcement directorate

छात्रवृत्ति घोटाला : तीन शिक्षण संस्थानों की जांच ईडी को सौंपने की तैयारी

Mon, 11 Apr 2022 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सीबीआई की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते यह मामले ईडी को सौंपे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Scholarship scam in himachal pradesh: CBI hand over probe of three institutes to enforcement directorate
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप, चंडीगढ़ के आईटीएफटी और आईसीएल ग्रुप ऑफ कॉलेज हरियाणा की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि इन निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सीबीआई की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते यह मामले ईडी को सौंपे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन संस्थानों पर एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की 80 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है। 

विज्ञापन


सीबीआई की अब तक की जांच में 266 में से 28 निजी संस्थानों को घोटालों में संलिप्त पाया गया है। 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 17 संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। गौर हो कि बीते दिनों हाईकोर्ट ने जांच में तेजी लाकर इसे पूरा करने और सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय के समक्ष चार्जशीट दाखिल करने के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही सीबीआई को 20 अप्रैल को मामले की ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ, चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू
तीन संस्थानों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 12 से अधिक व्यक्तियों को चार्जशीट में नामजद किया जा सकता है। गत शुक्रवार को सीबीआई ने घोटाले में संलिप्त हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा के 3 संस्थानों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सातों आरोपी 3 दिन के रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed