फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schedule of admissions and holidays in colleges released, new academic session will start from July 18

Himachal News: कॉलेजों में दाखिलों और छुट्टियों का शेड्यूल जारी, 18 जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

Thu, 25 May 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 08:27 PM IST
सार

डिग्री व संस्कृत कॉलेजों के लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिलों और छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Schedule of admissions and holidays in colleges released, new academic session will start from July 18
कॉलेज छात्राएं(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला और मंडी विश्वविद्यालय से संबंध डिग्री व संस्कृत कॉलेजों के लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिलों और छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत काॅलेजों में 5 से 29 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।  30 जून से 8 जुलाई तक कॉलेजों में दाखिले होंगे। 8 जुलाई को शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी होगी। 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा होगी। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इन विद्यार्थियों के लिए 13 और 14 जुलाई का दिन फीस जमा करने के लिए तय किया गया है। 18 जुलाई से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। एक अप्रैल से 23 मई 2024 तक वार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी। संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा सुनील वर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शेड्यूल के तहत कॉलेजों में 30 जून से आठ जुलाई तक आठ दिन दाखिलों के आवेदन लेने के लिए रखे गए हैं।

विज्ञापन


8 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा होगी। 15 से 17 जुलाई तक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। 18 जुलाई से 10 नवंबर तक 116 दिनों का पहला शैक्षणिक सत्र चलेगा। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक दिवाली का अवकाश रहेगा। 16 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक 46 दिन का दूसरा शैक्षणिक सत्र होगा। एक जनवरी से चार फरवरी 2024 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां होंगी। छह फरवरी से 31 मार्च 2024 तक 55 दिनों का तीसरा शैक्षणिक सत्र रहेगा। एक अप्रैल से 23 मई तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के लिए 53 दिन तय किए गए हैं। वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 217 दिन शैक्षणिक सत्र, 65 दिन सर्दियों, गर्मियों और दिवाली की छुट्टियों के लिए रखे गए हैं। कॉलेजों में इस बार शैक्षणिक सत्र बीते वर्षों के मुकाबले 15 दिन देरी से शुरू होगा। कोरोना संकट के दौरान कॉलेजों के दाखिलाें व छुट्टियों के शेड्यूल को कई बार बदला गया था। इस बार शिक्षा विभाग ने शिमला और मंडी विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले 140 कॉलेजों के लिए नये सिरे से शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed