{"_id":"60ff9efc8ebc3e17865bc706","slug":"scenic-view-of-naldehra-golf-course-and-himachali-dham-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली धाम के साथ लीजिए दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स के नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली धाम के साथ लीजिए दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स के नजारे
Tue, 27 Jul 2021 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:23 AM IST
सार
वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों की आमद के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में हिमाचली बुफे की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
नालदेहरा के एक होटल में बुफे सर्विस का आनंद उठाते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला आने वाले सैलानी अब शहर से 20 किलोमीटर दूर नालदेहरा में हिमाचली धाम के साथ दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स के नजारे ले सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने नालदेहरा स्थित होटल गोल्फ ग्लेड के ओल्ड कैफे में हिमाचली बुफे सर्विस शुरू की है। हर वीकेंड पर सैलानियों को यहां परंपरागत हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। 1920 में भारत के वायसराय लार्ड कर्जन ने नालदेहरा की खूबसूरत वादियों के बीच गोल्फ कोर्स स्थापित किया था।
विज्ञापन
वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों की आमद के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में हिमाचली बुफे की सुविधा शुरू की है। होटल के प्रबंधक जेके मेहता ने बताया कि हफ्ते के सातों दिन यहां 189 रुपये में हिमाचली थाली उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि वीकेंड पर हिमाचली बुफे में सैलानी 300 रुपये में अनलिमिटेड हिमाचली व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। बुफे में सेपू बड़ी, चना मदरा, कद्दू का खट्टा, बाथू की खीर, चावल रोटी और सलाद उपलब्ध करवाया जा रहा है। होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में बड़े लॉन भी उपलब्ध हैं जहां आने वाले दिनों में मैरिज पार्टियां भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
सैलानियों के लिए बुफे सर्विस
पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अमित कश्यप ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की अधिक आमद के चलते बुफे सर्विस की शुरूआत की गई है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स को देखने के लिए शिमला से नालदेहरा का रुख करते हैं। अन्य होटलों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। हिमाचली व्यंजनों को सैलानियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन