{"_id":"62d40595a8a702091f1efdca","slug":"sawan-somvar-2022-baijnath-shiva-temple-open-at-3-am-for-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan Somvar 2022: सावन माह के पहले सोमवार को 3 बजे खुलेंगे बैजनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somvar 2022: सावन माह के पहले सोमवार को 3 बजे खुलेंगे बैजनाथ मंदिर के कपाट
Sun, 17 Jul 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:21 PM IST
सार
मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह तीन बजे खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बैजनाथ शिव मंदिर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के पहले सोमवार के मेले के लिए मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर न्यास ने मेले की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया। मंदिर की परिक्रमा में वाटर प्रूफ टेंट की स्थापना की गई है। मंदिर को लड़ियों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर के भाग की फूलों से सजावट की गई है। फूलों से की गई यह सजावट हर रविवार को मेले से एक दिन पूर्व की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अतिरिक्त संतराम महाविद्यालय और तकनीकी विद्यालय के एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। मंदिर में प्रबंधों के लिए मंदिर न्यास के ट्रस्टी और प्रशासन की तरफ से दो प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक पाठशाला में भंडारे में श्रद्धालु भोजन ग्रहण कर सकेंगे। शिव मंदिर के नीचे दिलवा घाट के समीप स्थित खीर गंगा घाट में श्रद्धालुओं के लिए स्नान की सुविधा होगी और पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
देर शाम नो बजे होने वाली आरती के समय तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे और दर्शनों के दौरान किसी भी श्रद्धालु को गर्भ ग्रह में जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के अधिकृत पुजारी ही गर्भ ग्रह में उपस्थित रहेंगे। मेला कमेटी की ओर से रविवार को स्टालों के आवंटन की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया और यह मेला पूरे सावन माह के दौरान जारी रहेगा।
विज्ञापन
मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह तीन बजे खोल दिए जाएंगे। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य के अनुसार सावन माह में सोमवार के व्रत रखने और शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करने से कुंवारी कन्याएं मनचाहे फल की प्राप्ति को संभव कर सकती हैं। सावन माह में शिव पूजा और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।