फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sawan Barwal won the 21 km half marathon in a record 62 minutes

Mandi: सावन बरवाल ने रिकॉर्ड 62 मिनट में जीती 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन

Mon, 21 Oct 2024 11:24 AM IST
Krishan Singh जितेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
जितेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Oct 2024 11:24 AM IST
सार

 मंडी शहर के धावक सावन बरवाल ने दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय वेदांता मैराथन को 62 मिनट और 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन
Sawan Barwal won the 21 km half marathon in a record 62 minutes
सावन बरवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के धावक सावन बरवाल ने दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय वेदांता मैराथन को 62 मिनट और 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया।  उनके कोच गोपाल ठाकुर का कहा कि इससे पहले यह रिकॉर्ड आर्मी के शिवचरण के नाम था। इस मैराथन को जीत कर सावन ने चार लाख की इनामी राशि अपने नाम की। दिल्ली में 20 अक्तूबर को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें कीनिया, इथोपिया, बहरीन, चीन, जापान, युगांडा सहित अन्य देशों के नामी धावकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


सावन ने सबको पछाड़ते हुए 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन जीत कर 4 लाख की राशि अपने नाम की। गत वर्ष भी सावन को इसी दौड़ में कांस्य पदक और दो लाख रुपये की इनामी राशि पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा सावन ने कोलकाता और मुंबई की हाफ मैराथन जीती थी। गोपाल ठाकुर ने सावन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। दाैड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सावन को रिलांयस ग्रुप ने स्पांसर किया है। 

विज्ञापन

भारतीय सेना में दे रहे हैं सेवाएं
सावन भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। सावन पिछले साल एशियन हाफ मैराथन प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट थे। इस हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक भारतीय टीम का रहा था। सावन जोगिंद्रनगर के ब्लॉक खंड चौंतडा के रड़ा-भखेड़ गांव के रहने वाले हैं। सावन के पिता कुलदीप बरवाल और माता सुभद्रा ने बताया कि सावन बचपन से ही खेलों में खास रुचि लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed