{"_id":"5f550512566b6972152adc39","slug":"satpal-satti-hits-out-at-sanjay-raut-for-threatening-kangna-ranaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत पर अभद्र टिप्पणी से शिवसेना की घृणित सोच और चेहरा सामने आया: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत पर अभद्र टिप्पणी से शिवसेना की घृणित सोच और चेहरा सामने आया: सत्ती
Sun, 06 Sep 2020 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सिने स्टार व पद्मश्री कंगना रणौत के खिलाफ संजय राउत व अन्य शिवसेना नेताओं द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियों का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि इन घटिया वक्तव्यों से शिवसेना की घृणित सोच व चेहरा सामने आया है। साथ में महिलाओं के प्रति उनकी तालिबानी विचारधारा भी उजागर हुई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि शिवाजी महाराज के लिए मातृशक्ति का सम्मान प्राणों से अधिक प्रिय था और उनके नाम व विचारों पर छदम राजनीति करने वाली शिवसेना ने ’देश की बेटी’ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके देश की समस्त महिलाओं के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
कंगना रणौत इस देश की सम्मानित नागरिक हैं और उन्हें देश के किसी भी हिस्से में आजादी के साथ रहने का पूर्ण अधिकार है। सत्ती ने कहा कि कंगना के के इस संवैधानिक अधिकार को छीनने का शिवसेना तो क्या, देश के किसी अन्य दल को भी कोई हक नहीं है। मुंबई में शिवसेना की पैतृक संपत्ति नहीं है जो वह अभद्र व धमकी भरी भाषा का प्रयोग करके कंगना को वहां से बाहर निकालना चाहती है।
विज्ञापन
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत पर इंसाफ मांग कर, पाल घर के साधुओं की नृशंस हत्या पर जांच, फिल्म इंडस्ट्री में व्याप्त ड्रग माफिया और मुंबई पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये पर उंगली उठाकर कंगना रणौत ने कोई गलत कार्य नहीं किया है। उन्होंने वही किया जो इस देश की एक जिम्मेदार नागरिक को करना चाहिए। वह बहादुर प्रदेश की बहादुर बेटी है और सारा देश आज कंगना रणौत के साथ खड़ा है। शिवसेना अपनी गलत सोच व गलत कार्यों से महाराष्ट्र में अलोकप्रिय हो चुकी है।