{"_id":"641ef238a3ef2d135f00c63d","slug":"sardar-patel-university-online-examination-form-released-for-ug-examinations-know-the-last-date-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल विश्वविद्यालय: यूजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी, जानें अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल विश्वविद्यालय: यूजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी, जानें अंतिम तिथि
Sat, 25 Mar 2023 06:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:39 PM IST
सार
एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए समय पर फॉर्म भर दें। बता दें कि एसपीयू के अधीन पांच जिलों के करीब 138 कॉलेजों के विद्यार्थी आते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने यह फार्म भरना है, वे रजिस्टर्ड स्टूडेंट लॉगइन पर क्लिक करें। इसके बाद भी लॉगइन आईडी में अपनी पंजीकरण संख्या या लॉगइन पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि डालकर लॉगइन कर सकते हैं। इस तरह वे फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है। जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण सरदार पटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हो चुका है, उनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है।
विज्ञापन
जो विद्यार्थी पंजीकरण करवाना चाहते हैं, वे भी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए समय पर फॉर्म भर दें। बता दें कि एसपीयू के अधीन पांच जिलों के करीब 138 कॉलेजों के विद्यार्थी आते हैं। ऐसे में अब सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने अंडर ग्रेजुएट की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म जारी कर दिया है।
विज्ञापन