{"_id":"636e61d1234f073769576736","slug":"sardar-patel-university-mandi-pg-courses-students-apply-for-examination-form-till-15-november-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू मंडी: पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए इस तारीख तक भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू मंडी: पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए इस तारीख तक भरें फार्म
Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
सार
विवि की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि फार्मो में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विवि मंडी की ओर से अपने अधीन आने वाले कॉलेजों को सूचित किया है कि 15 नवंबर तक पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरी कर लें। यह परीक्षाएं दिसंबर में होनी हैं, ऐसे में सभी कॉलेज अविलंब इस कार्य को पूरा करें। विवि की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि फार्मो में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी 16 से 18 नवंबर तक अपने फार्मो में हुई त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। शुक्रवार को सरदार पटेल विवि के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई चर्चाएं की गईं। चर्चा हुई कि कई छात्रों ने रजिस्ट्रेशन का फार्म भरने में गलतियां कर दी हैं और इन्हें ठीक करने के लिए छात्र समय मांग रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया के इस विषय को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि गलतियों को ठीक करने के लिए विद्यार्थियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस सत्र की सेमेस्टर परीक्षाओं को 26 दिसंबर से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन