फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanwala's Vishal Tomar won Rafi Night Singing Competition

Sirmour News: सैनवाला के विशाल तोमर ने जीती रफी नाइट सिंगिंग प्रतियोगिता

Tue, 30 May 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 06:27 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के सैनवाला निवासी युवा गायक विशाल तोमर ने सोलन में हुई रफी नाइट सिंगिंग प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
Sanwala's Vishal Tomar won Rafi Night Singing Competition
रफी नाइट सिंगिंग प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के सैनवाला निवासी युवा गायक विशाल तोमर ने सोलन में हुई रफी नाइट सिंगिंग प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। उदय फोरम सोलन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल समेत साथ लगते राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन सभी को पछाड़ते हुए विशाल ने ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन


सैनवाला निवासी रामनाथ और माता कमला देवी के घर जन्में विशाल तोमर को बचपन से गायकी का शौक है। उनके गाए गीत सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब चर्चित हो रहे हैं। विशाल तोमर उपायुक्त कार्यालय नाहन में सेवारत हैं। नौकरी के साथ वह अपनी गायकी के हुनर को भी जिंदा रखे हुए हैं। इन दिनों संगीत भी सीख रहे हैं। इससे पहले वह टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडिया सिंगिंग सुपर स्टार के सीजन 3 और किसमें कितना है दम में भी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सोलन की उदय फोरम ने रफी नाइट सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के 60 गायकों ने ऑडिशन दिए। इसके बाद दो चरणों को पार करने के बाद सोमवार शाम को फाइनल राउंड खेला गया। कार्यक्रम में महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विशाल को ट्रॉफी व दूसरे उपहार दिए। विशाल तोमर ने कहा कि उनके लिए जीत या हार मायने नहीं रखती। वह कुछ सीखने के मकसद से ही इस स्पर्धा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed