फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Santa Rosa Plum price 450 to 750 per box in azadpur mandi delhi

Santa Rosa Plum: दिल्ली मंडी में सेंटारोजा प्लम की एक पेटी के मिल रहे 450 से 750 रुपये दाम

Fri, 09 Jun 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

सरस्वती ठाकुर ने कहा कि दिल्ली आजादपुर मंडी में सेंटारोजा प्लम की सात किलोग्राम में लार्ज साइज (बड़े आकार) के प्लम के दाम प्रति पेटी 750 रुपये मिल रहा है। 

विज्ञापन
Santa Rosa Plum price 450 to 750 per box in azadpur mandi delhi
प्लम की पैकिंग करते मजदूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेंटारोजा किस्म के प्लम ने देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दे दी है। दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला सहित अन्य मंडियों में सेंटारोजा प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आजादपुर मंडी दिल्ली में प्लम की सात किलोग्राम की पेटी 450 से लेकर 750 रुपये तक बिक रही है। इससे बागवानों को मुनाफा हो रहा है।

विज्ञापन


रामपुर उपमंडल के बागवान आजकल प्लम के तुड़ान और भरान में जुटे हुए हैं और विभिन्न मंडियों को भेज रहे हैं। बागवान सरस्वती ठाकुर, कुलवंत ठाकुर, योगराज, आनंद नेगी, राधाकृष्ण, सुरेंद्र सिंह और रणवीर चौहान ने कहा कि क्षेत्र में प्लम सीजन चरम पर है। शुरुआती दौर में प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन


सरस्वती ठाकुर ने कहा कि दिल्ली आजादपुर मंडी में सेंटारोजा प्लम की सात किलोग्राम में लार्ज साइज (बड़े आकार) के प्लम के दाम प्रति पेटी 750 रुपये, मिडियम साइज प्लम का दाम 550 और स्माल साइज (छोटे आकार) के प्लम का दाम 450 रुपये मिल रहा है। उधर, दिल्ली आजाद मंडी के आढ़ती अर्जुन कुमार (एएम) ने कहा कि सेंटारोजा प्लम शुरुआती दौर में 450 से लेकर 750 तक प्रति पेटी खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों मजदूरों को प्लम सीजन में मिल रहा रोजगार
क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर जिले से प्लम की खरीदारी के लिए व्यापारी पहुंचे हैं। कारोबारी नूर हसन, फहियाज, दिल फरोज, परवेज, फहजान अंसारी और बुद्धु अंसारी ने कहा कि 4 किलोग्राम प्लम की पेटी आकार के अनुसार 250 से लेकर 550 रुपये तक बिक रही है। सहारनपुर से पहुंचे दर्जनों व्यापारियों के साथ सैकड़ों मजदूरों को प्लम सीजन में रोजगार भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed