{"_id":"655b60207b85f821550488e2","slug":"sanjeev-ranjan-ojha-who-returned-from-central-deputation-was-put-in-charge-of-dg-jail-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे संजीव रंजन ओझा को लगाया डीजी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे संजीव रंजन ओझा को लगाया डीजी जेल
Mon, 20 Nov 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:03 PM IST
सार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को सरकार ने डीजी जेल लगाया गया है। विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एडीजी एपी सिंह को पद से भार मुक्त कर उन्हें एडवाइजर सिक्योरिटी प्रदेश सरकार न्यू दिल्ली के साथ एपीटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को सरकार ने डीजी जेल लगाया गया है। विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एडीजी एपी सिंह को पद से भार मुक्त कर उन्हें एडवाइजर सिक्योरिटी प्रदेश सरकार न्यू दिल्ली के साथ एपीटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी के पास एटीपी का अतिरिक्त कार्यभार था। प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद करीब दो सप्ताह से उनकी विभाग में तैनाती नहीं हुई थी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सोमवार को यह निर्देश जारी किए हैं। ओझा पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ओझा पांच सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। दो सप्ताह पहले उन्होंने ज्वाइनिंग दी है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वरिष्ठता सूची में ओझा सबसे ऊपर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संजय कुंडू के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें डीजीपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन