{"_id":"63f478c16f866c6c510306b1","slug":"sanjay-singh-chauhan-appointed-chairman-of-state-cooperative-agriculture-and-rural-development-bank-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृषि विकास बैंक के चेयरमैन बने कांगड़ा के संजय सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृषि विकास बैंक के चेयरमैन बने कांगड़ा के संजय सिंह चौहान
Tue, 21 Feb 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह चौहान ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। चौहान जिला कांगड़ा के पालमपुर के सलोह गांव के निवासी हैं। चौहान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष भी हैं। पूर्व में कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं। वह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
28 वर्ष की उम्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं। पेशे से संजय सिंह चौहान अधिवक्ता हैं। छात्र राजनीति के समय से मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र हैं। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन