फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Masjid Controversy: cm sukhvinder sukhu, vikramaditya singh, jairam thakur, Anirudh Singh statement

Sanjauli Masjid Controversy: सीएम सुक्खू बोले- कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई, भावनाओं में न बहें

Fri, 06 Sep 2024 05:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 05:37 PM IST
सार

शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

विज्ञापन
Sanjauli Masjid Controversy: cm sukhvinder sukhu, vikramaditya singh, jairam thakur, Anirudh Singh statement
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। हमें भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। कानून के मुताबिक हमें काम करना चाहिए। विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कानून के मुताबिक हम आगे की कार्रवाई करेंगे। हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी समुदायों के बीच शांति बनी रहे। हिमाचल की यह एक विशेषता है कि यहां सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम जयराम ठाकुर ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर अवैध भवन को हटाने की मांग की है। अगर भवन अनधिकृत है, तो तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। बाहर से आए लोगों का सत्यापन नहीं किया गया है। यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि वे कौन हैं और कहां से आए हैं। बाहर से आने वालों का पुलिस सत्यापन हो।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: विक्रमादित्य
वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें समाज के लोग, सरकार और सभी राजनीतिक दल शामिल हैं। यह नगर निगम आयुक्त की अदालत में विचाराधीन मामला है, यह अवैध निर्माण का मामला है। इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। हम सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे राज्य में शांति व्यवस्था पर सवाल उठे। सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, वह कानून के दायरे में होगी।

 

किसी समुदाय से बैर नहीं, पर अवैध गतिविधियां मंजूर नहीं: अनिरुद्ध सिंह
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमारा किसी समुदाय से बैर नहीं है, लेकिन अवैध गतिविधियां मंजूर नहीं होंगी। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने भी मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि कानून के तहत अवैध मामलों पर कार्रवाई होगी। जो नेता लोगों की भावनाओं को सदन के भीतर नहीं उठा सकता, उसे नेता की पदवी देना शोभा नहीं देता है। कहा कि अपने लोगों की भावनाओं को सदन के भीतर न उठाने वाले नेता इस पद के लायक नहीं होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ये कहा
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम जयराम ठाकुर ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बीते कल विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया। वे मांग कर रहे हैं कि भवन को हटाया जाना चाहिए। अगर भवन अनधिकृत है, तो तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। बाहर से आए लोगों का सत्यापन नहीं किया गया है। यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि वे कौन हैं और कहां से आए हैं। सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा की बात है तो स्थानीय लोगों द्वारा बाहर यानी यूपी से आने वाले लोगों पर शक की बात है तो इस मामले पर सभी आने वालों का पुलिस सत्यापन होगा ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बनाया रख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed