फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli College granted A Plus Grade by National Assessment and Accreditation Council

Shimla News: संजौली कॉलेज को दिवाली का बड़ा तोहफा, नेक से मिला ए प्लस ग्रेड

Sat, 11 Nov 2023 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

यूजीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कॉलेज को निरीक्षण के बाद नेक टीम ने 3.47 स्कोर दिया है। कॉलेज ने सीधे बी प्लस से ए प्लस ग्रेड पा कर दो ग्रेड का जंप लिया है।

विज्ञापन
Sanjauli College granted A Plus Grade by National Assessment and Accreditation Council
संजौली कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में स्थित प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को यूजीसी की ओर से ए प्लस ग्रेड के रूप में दिवाली का बड़ा तोहफा मिला है। यूजीसी ने ऑनलाइन ग्रेड की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कॉलेज के साथ यह पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अभी तक प्रदेश के किसी भी कॉलेज को यूजीसी नेक की ओर से ए प्लस ग्रेड नहीं मिला था। यह ग्रेड पाने वाला पहला कॉलेज बन गया है।

विज्ञापन


यूजीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कॉलेज को निरीक्षण के बाद नेक टीम ने 3.47 स्कोर दिया है। कॉलेज ने सीधे बी प्लस से ए प्लस ग्रेड पा कर दो ग्रेड का जंप लिया है। कॉलेज को ए प्लस ग्रेड मिल जाने से कॉलेज के विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। यूजीसी से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान पूर्व में जिसे रूसा कहा जाता था न्यूनतम पांच करोड़ का अनुदान तो मिलेगा ही, इसके अलावा कॉलेज की ओर से छात्र सुविधाओं और शैक्षणिक, शोध, ढांचागत सुधार के लिए भेजे जाने वाले प्रोजेक्ट को यूजीसी से बजट लेना आसान होगा।
विज्ञापन


इस ग्रेड के मिलने से अब कॉलेज राष्ट्रीय स्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा लेने में भी आसानी होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने कॉलेज को ए प्लस ग्रेड मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के सभी स्टाफ के सदस्यों, शिक्षकों, आईक्यूएससी की समन्वयक डॉ. कमायनी बिष्ट सहित उनकी टीम और छात्रों और पूर्व छात्र संघ के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने शिक्षकों स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कॉलेज को ए प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता का अहम योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में नेक टीम के ग्रेडिंग के दौरे के लिए पूरी योजना तैयार करने के साथ सेल्फ स्टडी रिपोर्ट तैयार कर भेजने का काम शुरू हुआ था। डॉ. भागड़ा ने कहा कि कॉलेज ए प्लस प्लस ग्रेड लेने के लिए महज .03 से चूका है। इसके बावजूद उन्हें इस उपलब्धि पर खुशी है। उम्मीद के अनुरूप कॉलेज ने इतना अच्छा ग्रेड पाया है। निरीक्षण पर आई टीम की रिपोर्ट को दिवाली की छुट्टियों के बाद खोला जाएगा, उसमें दिए सुझावों के अनुरूप कॉलेज के आगे बढ़ेगा।

पहले 2.63 स्कोर के साथ मिला था बी प्लस ग्रेड
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज का इससे पहले 2017 में नेक टीम के निरीक्षण किए जाने के बाद 2.63 स्कोर के साथ बी प्लस ग्रेड मिला था। पूर्व 2 मई 2004 को कॉलेज के 70.75 स्कोर के साथ बी ग्रेड मिला था। हाल ही में 11, 12 अक्तूबर को नेक टीम ने कॉलेज का ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण के बाद ठीक एक माह के बाद नेक से कॉलेज को 3.47 स्कोर के साथ ए प्लस ग्रेड मिला है।


ए प्लस ग्रेड मिलने में कॉलेज की यह थी उपलब्धियां
प्रदेश का 2006 में बने पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को ए प्लस ग्रेड मिलने के लिए प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा और पूर्व प्राचार्य डा. सीबी मेहता के अनुसार कुछ खास उपलब्धियां रहीं जिसकी बदौलत कॉलेज को ए प्लस ग्रेड मिला है। कॉलेज का पहला एक्सीलेंस कॉलेज होना, मेरिट आधार पर प्रवेश, नेक ग्रेडिंग की प्रक्रिया में छात्रों के ऑनलाइन फीड बैक देने में ली गई रुचि, पूर्व छात्र संघ, प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से मिले सहयोग के अलावा छात्र-छात्राओं के युवा संसद, एनएसएस, एनसीसी की उपलब्धियां गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के अलावा कॉलेज आईआईटी से छात्र छात्राओं को शार्ट टर्म कोर्स करवाने सहित अन्य अकादमिक गतिविधियों का भी योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed