{"_id":"5f785f6e9836f30dcf4ff099","slug":"sangathan-pramukh-will-not-appoint-any-person-at-their-level-in-himachal-pradesh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में अपने स्तर पर कोई नई नियुक्ति नहीं करेंगे संगठन प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में अपने स्तर पर कोई नई नियुक्ति नहीं करेंगे संगठन प्रमुख
Sun, 04 Oct 2020 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों पर कसा शिकंजा कस दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देश पर संगठन प्रमुखों को पत्र जारी कर साफ कहा है कि संगठन प्रमुख अपने स्तर पर कोई भी नई नियुक्ति नहीं करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी ने ऐसी नियुक्तियों पर कड़ा नोटिस लिया है। भविष्य में गलत तरीके से की गई नियुक्तियों को भी अनुशासनहीनता माना जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के ध्यान में मामला आया है कि कांग्रेस विभागों में एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना नियुक्तियां की जा रही हैं। हाईकमान ने साफ कहा है कि एआईसीसी और पीसीसी की मंजूरी के बिना कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी। इनके बारे में कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भी शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
इन नियुक्तियों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलता रहा है। गलत तरीके से की गई नियुक्तियों को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर तत्काल प्रभाव से रद्द करेंगे। बताते हैं कि कांग्रेस विभाग में नई नियुक्तियों से पहले प्रभारी को सूची जाएगी और फिर संबंधित विभाग नाम मंजूर करेगा। अभी तक कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के प्रमुख अपने स्तर पर नियुक्तियां करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन