फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sandalwood trees illicit felling in Jwalamukhi, fir registered

Kangra News: ज्वालामुखी में 23 चंदन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 10:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 10:34 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी राजगढ़ और वन विभाग की शिकायत पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
sandalwood trees illicit felling in Jwalamukhi, fir registered
चंदन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

स्थानीय पुलिस थाने के तहत चंदन तस्करों ने ज्वालामुखी के वार्ड चार में चंदन के 23 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। इनमें 18 मलकीयत और पांच पेड़ वन भूमि से काटे गए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात को तस्करों ने देर रात गुरुवार को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी राजगढ़ और वन विभाग की शिकायत पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इंडियन फॉरेस्ट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र सुमेर चंद गांव राजगढ़ ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि तुलसीराम पुत्र नीरू राम निवासी वार्ड नंबर चार ने उन्हें सूचित किया कि किसी अज्ञात ने उनकी जमीन से 18 चंदन के पेड़ काट दिए हैं। वह वन विभाग कार्यालय गए और अधिकारियों सहित जमीन का मौका किया तो पाया गया कि 18 चंदन के पेड़ भूमि से काटे गए हैं और पांच चंदन के पेड़ वन भूमि से भी काटे गए हैं। वहीं उस स्थान पर अलग-अलग साइज के 75 कटे हुए चंदन के मोछे भी बरामद किए गए, जिन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही फॉरेस्ट विभाग के साथ ज्वालामुखी थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कटान में इस्तेमाल किए औजार किए बरामद
वन विभाग डीएफओ देहरा सनी वर्मा ने बताया कि चंदन के पेड़ों को काटने में इस्तेमाल किए गए औजार चार आरियां, दो कुल्हाड़ियां, एक ब्लेड और एक मोर्टार भी बरामद किया गया है। इन औजारों को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शातिर अज्ञात तस्करों ने पूरी प्लानिंग से कार्य को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए हैं। छानबीन जारी है और ये तस्कर कोई बाहरी गैंग हो सकती है ऐसा अंदेशा है, लेकिन जल्द चंदन तस्कर गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed