फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   same sex marriage: After friendship on social media two young man took seven rounds in the temple, uproar over the objection of relatives

हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दो युवकों ने मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों की आपत्ति पर हंगामा

Tue, 26 Apr 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Apr 2022 06:45 PM IST
सार

ऊना का 25 वर्षीय युवक और उत्तराखंड का युवक सोशल मीडिया से संपर्क में आए। दोनों के बीच चैटिंग हुई। दोनों खुद के शादीशुदा होने का दावा कर रहे हैं। काफी समय पहले दिल्ली मंदिर में हुई शादी का वीडियो भी दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
same sex marriage: After friendship on social media two young man took seven rounds in the temple, uproar over the objection of relatives
समलैंगिक विवाह(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समलैंगिक विवाह को लेकर एक युवक के परिजनों की ओर से आपत्ति जताने पर हिमाचल प्रदेश के ऊना शहरी पुलिस चौकी में सोमवार रात हंगामा हो गया। दोनों युवक एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। एक-दूसरे से जुदा करने पर एक युवक ने आत्महत्या की धमकी दे डाली। बाद में पुलिस ने मामला शांत करवाते हुए उत्तराखंड के युवक के परिजनों को बुलाया। अब यह मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि ऊना का 25 वर्षीय युवक और उत्तराखंड का युवक सोशल मीडिया से संपर्क में आए। दोनों के बीच चैटिंग हुई। दोनों खुद के शादीशुदा होने का दावा कर रहे हैं। काफी समय पहले दिल्ली मंदिर में हुई शादी का वीडियो भी दिखा रहे हैं। दोनों बीच-बीच में आपस में मिलते थे। करीब पांच दिन पहले उत्तराखंड का युवक परिजनों को हरिद्वार में नौकरी करने की बात कह कर ऊना आ गया।

विज्ञापन


वह यहां दूसरे युवक के साथ रहने लगा। दोनों के एक साथ रहने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। मामला संज्ञान में आने पर नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष पवन कपिला ने उत्तराखंड के युवक से पूछताछ की और आधार कार्ड मांगा। उन्होंने किसी प्रकार के अनहोनी के अंदेशे को भांपते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। वे युवकों के साथ शहरी पुलिस चौकी पहुंच गए। बेटे के ऊना में होने से अनजान माता-पिता को जब दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने आपत्ति जताई। उन्हें जुदा करने से गुस्साए युवक हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को शांत करवाया। उत्तराखंड से परिजनों को चौकी में तलब किया। अब युवक के परिजन ऊना आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड निवासी युवक लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आर्टिफिशयल गहने और अन्य सामान लेकर ऊना पहुंचा है। ऊना के युवक के माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed