बेटी के जज्बे को सलाम: बीएड की परीक्षा देने के बाद रात को लिए सात फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:43 PM IST
सार
प्रियंका ने बताया कि वह तलवाड़ा से सटे गांव की रहने वाली हैं। वह धर्मशाला के एक कॉलेज में बीएड कर रही है। जब परीक्षा की डेटशीट आई तो पेपर वाले दिन ही शादी की तय तारीख देखकर माता पिता परेशान हो गए। परीक्षा भी दोपहर 2 से 3:30 बजे तक थी। रात को उसके घर बरात आनी थी, लेकिन उसने हौसला जुटाया और सबसे पहले विश्वविद्यालय से अनुरोध करके अपना परीक्षा केंद्र धर्मशाला से दौलतपुर चौक करवाया।
विज्ञापन
बीएड की परीक्षा देने के बाद रात को लिए सात फेरे।
- फोटो : अमर उजाला