फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sale of online tickets for IPL matches to be held in Dharamshala starts, the cheapest will be available for Rs

IPL 2023: धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू

Fri, 21 Apr 2023 11:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 11:14 PM IST
सार

प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। 17 और 19 मई को होने वाले मैच के लिए 750 रुपये में सबसे सस्ता टिकट मिलेगा।

विज्ञापन
Sale of online tickets for IPL matches to be held in Dharamshala starts, the cheapest will be available for Rs
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। 17 और 19 मई को होने वाले मैच के लिए 750 रुपये में सबसे सस्ता टिकट मिलेगा। दर्शकों को सभी टिकटों के लिए ऑनलाइन 9.44 फीसदी बुकिंग फीस लगेगी। इस टिकट पर कंपनी की ओर बुकिंग फीस रखी गई है। मैचों के लिए फ्रैंचाइची पंजाब किंग्स ने ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी है। इस बार सबसे महंगा टिकट 2,250 रुपये का होगा। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे पेटीएम पर धर्मशाला में होने वाले दोनों आईपीएल मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले क्रिकेट प्रेमियों को मैच से पहले स्टेडियम के बाहर लगे टिकट काउंटर पर इसकी हार्ड कॉपी लेनी होगी। मैचों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री में सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये को होगा। इसके मैदान में दो स्टैंड होंगे। इसके बाद 850 रुपये के भी दो स्टैंड होंगे। एक हजार वाले टिकट के तीन स्टैंड, 1,200 रुपये वाले टिकट के चार और 2,250 रुपये वाले टिकट के दो स्टैंड होंगे।

विज्ञापन


किस स्टैंड में कितने का होगा टिकट
स्टैंडों के नाम                 टिकट की कीमत
वेस्ट स्टैंड-3                       750 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1                       750 रुपये
नॉर्थ-1 (लेवल-1)                 850 रुपये
नाॅर्थ -2 (लेवल-1)                 850 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2                       1,000 रुपये 
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड                    1,000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2                        1,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1                       1,200 रुपये
नाॅर्थ-1 स्टैंड                        1,200 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड                        1,200 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3                        1,200 रुपये
पवेलियन टैरेस                       2,250 रुपये
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड                 2,250 रुपये

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते 15 अप्रैल से धर्मशाला मैचों की टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हो पाई थी। शुक्रवार शाम को 5:00 बजे से बिक्री शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमी 17 और 19 मई को होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते है। मई में स्टेडियम के बाहर भी टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर टिकटों के साथ ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी ले सकते हैंं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed