फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sainik Welfare Department: The posts of daily wagers will be filled from the quota of ex-servicemen

सैनिक कल्याण विभाग: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे दैनिक वेतन भोगियों के पद

Thu, 07 Apr 2022 04:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में दस से 20 मई तक साक्षात्कार होंगे। भरे जाने वाले पदों में ग्राउंडमैन, चपरासी, चपरासी कम चौकीदार, पशु औषधालय अटेंडेंट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Sainik Welfare Department: The posts of daily wagers will be filled from the quota of ex-servicemen
हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में दस से 20 मई तक साक्षात्कार होंगे। भरे जाने वाले पदों में ग्राउंडमैन, चपरासी, चपरासी कम चौकीदार, पशु औषधालय अटेंडेंट शामिल हैं।  इन पदों के लिए दस मई को जिला बिलासपुर और चंबा, 11 मई को जिला हमीरपुर, 12 मई को जिला मंडी, 13 मई को किन्नौर, सिरमौर एवं लाहौल-स्पीति, 17 मई को कुल्लू एवं ऊना, 18 मई को कांगड़ा, 19 मई को शिमला और 20 मई को जिला सोलन के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


इन दैनिक वेतन भोगियों का कार्यकाल चार साल का होगा। चार सालों के बाद ही इन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। चार वर्ष से पहले इन कर्मचारियों को न तो अनुबंध और न ही नियमित किया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रि. एमएस शर्मा ने कहा कि पात्र लोग जो तय शर्तों को स्वीकार करते हैं, वे साक्षात्कार में जिलावार निर्धारित तिथियों को भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed