Chamba News: दो माह ही चल पाया उपतहसील कार्यालय साहो, 25 से 40 किमी का सफर करने को मजबूर लोग
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र चंबा के साहो क्षेत्र में महज दो माह तक ही ग्रामीणों को उप तहसील कार्यालय का लाभ मिल पाया। पूर्व भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इसे खोला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र चंबा के साहो क्षेत्र में महज दो माह तक ही ग्रामीणों को उप तहसील कार्यालय का लाभ मिल पाया। पूर्व भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इसे खोला था। इसका उद्घाटन सदर विधायक की ओर से किया गया। यहां पर राजस्व अधिकारी के तौर पर ऑफिस कानूनगो, नायब तहसीलदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी तैनात किए गए। महज दो माह बाद सत्ता परिवर्तन के साथ ही ग्रामीणों की सुविधा को दरकिनार करते हुए उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया गया। ऑफिस कानूनगो को उपायुक्त कार्यालय चंबा, नायब तहसीलदार का कांगड़ा जिले में तबादला कर दिया गया।
उपतहसील कार्यालय साहो के अधीन आने वाले छह पटवार वृत कीड़ी, रान, मांडू, साहो, सिल्लाघ्राट और जड़ेरा की 20 पंचायतों कीड़ी, सराहण, गुवाड़, अठलुई, रजिंडू, परौथा, पल्यूर, कुरैणा, सिल्लाघ्राट, जड़ेरा, पलुई, कैला, बाट, उटीप आदि के ग्रामीणों को इससे लाभ मिल रहा था। कार्यालय बंद होने से अब ग्रामीण मजबूरन 25 से 40 किलोमीटर का सफर तय तक राजस्व संबंधी कार्य जैसे आय, जाति, हिमाचली, बेरोजगारी, वारसान, रजिस्ट्री, भूमि इंतकाल, मौका रिपोर्ट, जमाबंदी, ततीमा, निशानदेही, तकसीम, विभिन्न दुरुस्तियों के लिए जिला मुख्यालय चंबा पर निर्भर रहने को विवश हो गए हैं।
कांग्रेस सरकार ने द्वेष की भावना से काम कर ग्रामीणों की चिंताओं को बढ़ाने का काम किया है। पूर्व सरकार में ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से ही उपतहसील कार्यालय साहो में खोला गया। वर्तमान में ग्रामीण 35 से 40 किमी का सफर तय करने को विवश हैं। -परशराम, रजिंडू निवासी।
कांग्रेस सरकार विचार-विर्मश कर जनता के हित को ध्यान में रख कर खोले गए कार्यालयों को पुन: बहाल करने का काम करे। कांग्रेस को जनता ने ही चुन कर सत्तासीन किया है। उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार ग्रामीणों की समस्या को समझेगी और कार्यालय फिर से बहाल करेगी।-करतार सिंह, बिन्नू निवासी।
साहो में खुले उप तहसील कार्यालय के अधीन छह पटवार वृत्तों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्य निपटान की सहूलियत मिल रही थी। साथ ही उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी निजात मिल गई थी। उप तहसील कार्यालय साहो को बंद करना चिंता का विषय है।-शुभम महाजन, साहो निवासी।
कांग्रेस जनहित में कार्य करने के लिए जानी जाती है। सरकार ने उपतहसील कार्यालय को बंद किया है। तो प्रदेश में कई जगहों पर बिना स्टाफ, कार्यालय के ही पूर्व भाजपा सरकार ने धड़ाधड़ कर कार्यालयों को खोल कर लोगों पर बोझ डालने का ही काम किया है।- सुरेंद्र ठाकुर, साहो (देहरा) निवासी।