फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Saase manali: Avalanche warning at 24 places in four districts of Himachal

सासे मनाली: हिमाचल के चार जिलों में 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी

Wed, 16 Mar 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 06:45 PM IST
सार

सासे ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में यह खतरा जताया है। कुल्लू, किन्नौर, चंबा के पांगी-किलाड़ और लाहौल-स्पीति जिले के 24 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमस्खलन हो सकता है। 

विज्ञापन
Saase manali: Avalanche warning at 24 places in four districts of Himachal
हिमस्खलन की चेतावनी(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति और मनाली-लेह मार्ग मौसम खुलने के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने जलोड़ी दर्रा से लेकर लेह तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। खासकर अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल से लेकर दारचा तथा पांगी-किलाड़ मार्ग को अति संवेदनशील माना है। सासे ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में यह खतरा जताया है। कुल्लू, किन्नौर, चंबा के पांगी-किलाड़ और लाहौल-स्पीति जिले के 24 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमस्खलन हो सकता है।

विज्ञापन


क्लाथ, नेहरूकुंड, कोठी रोहतांग, कोकसर, तांदी और रोहतांग टनल के दोनों छोर, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला पास व तंगलांगला भी इसमें शामिल हैं। ब्यास कुंड, खनाग, जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल तथा मणिमेहश में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मावन वर्मा ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में मौसम खुलने के बाद तापमान में वृद्धि हुई है। ऐसे में घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन के साथ भूस्खलन भी हो रहा है। उन्होंने पर्यटकों के साथ आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed