फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russia Ukraine War: Himachal Pradesh Mandi Student Vivek Stuck In Ukraine

यूक्रेन में फंसे विवेक ने फोन पर की बातचीत: बंकर में छिपे हैं, अभी आने का नहीं हुआ कोई भी प्रबंध

Fri, 25 Feb 2022 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/लडभड़ोल
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/लडभड़ोल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Feb 2022 05:35 PM IST
सार

विवेक सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर दादा-दादी चिंतित हैं। वह प्रशासन और लोगों से बार-बार पोते का कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Himachal Pradesh Mandi Student Vivek Stuck In Ukraine
विवेक सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए उनके परिजन परेशान हैं। लडभड़ोल के एक युवक के दादा-दादी का भी यही हाल है। माता-पिता का देहांत हो चुका है। अब दादा-दादी को युवक की चिंता दिन-रात सता रही है। उधर, पोते के दोस्त ने दादा-दादी से शुक्रवार को फोन पर बात की है। बताया कि अभी तक वे सुरक्षित हैं और एक बंकर में छिपे हैं।

विज्ञापन


बताया कि अभी उनके आने का कोई प्रबंध नहीं हो रहा है। इससे वह चिंता में हैं। लडभड़ोल की बाग पंचायत के गांव छोटी बाग के विवेक सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोहर सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर दादा-दादी चिंतित हैं। वह प्रशासन और लोगों से बार-बार पोते का कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। विवेक सिंह के माता-पिता का देहांत हो चुका है। विवेक की पढ़ाई के साथ सभी जिम्मेदारियां दादा-दादी ही निभा रहे हैं।
विज्ञापन


विवेक के दादा होशियार सिंह ने विवेक और अन्य सभी लोगों को सकुशल भारत लाने की सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा पोता भुवनेश सिंह भी फैजाबाद में चाचा के साथ रह रहा है। वह अस्वस्थ चल रहा है। दोनों बच्चों का खर्च दादा-दादी ही उठा रहे हैं। उधर, पंचायत बाग के प्रधान राजीव खान ने भी विवेक सिंह के सही सलामत घर वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed