फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rules for opening nursing school and college will be amended

Himachal: हिमाचल में नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खोलने के नियमों में होगा संशोधन

Fri, 05 May 2023 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 10:06 PM IST
सार

सरकार नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खोलने के नियमों में संशोधन करने जा रही है। नर्सिंग संस्थानों में आधारभूत ढांचा, अध्यापन स्टाफ, उपकरण व अन्य व्यवस्थाओं को अनिवार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rules for opening nursing school and college will be amended
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खोलने के नियमों में संशोधन करने जा रही है। नर्सिंग संस्थानों में आधारभूत ढांचा, अध्यापन स्टाफ, उपकरण व अन्य व्यवस्थाओं को अनिवार्य किया जा रहा है। पूर्व में जिन लोगों ने नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए आवेदन किया है, सरकार की ओर से उन्हें लंबित कर दिया गया है। नए नियमों के तहत ही इन्हें भी संस्थान खोलने की अनुमति दी जाएगी। बाकायदा इससे पहले संस्थानों में आधारभूत ढांचा और अन्य सुविधाओं को जांचा जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल में 50 से ज्यादा सरकारी और गैरसरकारी संस्थान चल रहे हैं। इनमें नर्सिंग, मिड वाइफ आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय को नियमों में संशोधन किए जाने की फाइल भेजी गई है। नियमों के तहत नर्सिंग संस्थान खोलने की अनुमति से पहले भवन सहित आधारभूत ढांचा होना अनिवार्य है। इसी के हिसाब से सीटें निर्धारित की जाती हैं। इसके अलावा संस्थान में अध्यापन स्टाफ (टीचिंग फैकल्टी) का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल करने के लिए के लिए प्रयोगशाला सहित कैंपस का होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कई नर्सिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठती रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय की ओर से मौके का निरीक्षण किए जाने पर कई खामियां सामने आई हैं। बाकायदा इसे लेकर निदेशालय से नोटिस तक जारी भी हुए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। सरकार की सोच है कि हिमाचल में ऐसी नर्सें तैयार हों, जो हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा विदेशों में भी बेहतर काम कर सकें। सरकार की कोशिश है कि प्रशिक्षु नर्सों को बेहतर प्रशिक्षण मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed