फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rss Prant Sanghchalak Pro. Veer Singh Rangra press conference in shimla, the kashmir files

हिमाचल: प्रांत संघचालक बोले- ढाई महीने में आरएसएस से जुड़े 19048 नए लोग, द कश्मीर फाइल्स फिल्म में वास्तविकता

Tue, 15 Mar 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने   मंगलवार को प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि इस साल जनवरी से लेकर 13 मार्च तक ढाई महीने में 19,048 नए लोग संघ के साथ जुडे़।

विज्ञापन
rss Prant Sanghchalak Pro. Veer Singh Rangra press conference in shimla, the kashmir files
स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल जनवरी से लेकर 13 मार्च तक ढाई महीने में 19,048 नए लोग संघ के साथ जुडे़। ये वों लोग हैं जिनका संघ से कोई लेना-देना नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वेबसाइट में ‘ज्वाइन आरएसएस’ लिंक से बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। प्रो. रांगड़ा ने कहा कि आरएसएस की वेबसाइट से 2017 में 1,25,726, 2018 में डेढ़ लाख, 2019 में 1,29,520, 2020 में 1,32,500 और 2021 में 1,06,154 नए लोग संघ से जुडे़ हैं। कार्य विस्तारक दृष्टि से शताब्दी विस्तार योजना चल रही है।

विज्ञापन


इसमें युवाओं से विस्तारक के  रूप में एक या दो साल का समय लिया जा रहा है। संघ 1925 में बना था। 2025 में शताब्दी वर्ष है तो एक वृहद योजना बन रही है। कोविड काल में शाखाएं कम हो गईं। अब 98.6 प्रतिशत संघ का कार्य शुरू हो चुका है। हिमाचल में संघ की 765 दैनिक शाखाएं, 286 साप्ताहिक मिलन और 72 मासिक मंडलियां चल रही हैं। पत्रकार वार्ता में शिमला विभाग के संघचालक राजकुमार वर्मा और प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम होगा 
रांगड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात के कर्णावती मेें 11 मार्च से 13 मार्च के बीच हुई। इसमें ‘भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यों के अवसर बढ़ाना जरूरी’ विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। कोविड काल में रोजगार और आजीविका पर उसके प्रभावों का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समानांतर सरकार चलानी होती तो अपने नाम से चुनाव लड़ता संघ 
आरएसएस पर बार-बार लगते समानांतर सरकार चलाने के आरोप पर रांगड़ा बोले कि संघ ने ऐसा करना होता यह तो अपने नाम से चुनाव लड़ता। अब तो शताब्दी होने वाली है। राज्य की नीतियों के बारे में सरकार के लोग खुद देखते हैं। 


कश्मीर फाइल्स फिल्म में वास्तविकता, इसे सबको देखना चाहिए : प्रो. रांगड़ा 
रांगड़ा ने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को एजेंडा कहने वाले गलत हैं। ये उन्हीं का एजेंडा है। ये तो वास्तविकता है। नब्बे में कश्मीरी हिंदुओं को कैसे भून दिया था। इसे पूरे देश को देखना चाहिए। इसे हिमाचल सरकार ने टैक्स फ्री किया है तो राज्य सरकार साधुवाद की पात्र है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed