Shimla News: आरएस बाली बोले- मंडी के शिवधाम के लिए सरकार और एडीबी से बजट मंजूर
पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कहा कि मंडी के शिवधाम को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और एशियन डेवलपमेंट (एडीबी) से बजट की मंजूरी मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कहा कि मंडी के शिवधाम को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और एशियन डेवलपमेंट (एडीबी) से बजट की मंजूरी मिल गई है। शिवधाम में 12 ज्योतिर्लिंग बनाए जाने हैं, इसमें चार बना लिए हैं, जबकि आठ और बनने हैं। पत्रकार वार्ता में बाली ने बताया कि 38 करोड़ पिछली सरकार के समय मंजूर हुए थे, जिनमें से 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 22 करोड़ रुपये सरकार के पास हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 11 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि प्रदेश सरकार की ओर से जारी की जा रही है। ऐसे में निगम 33 करोड़ 44 लाख रुपये का नया टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिवधाम का पहले काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इसकी जांच जारी है। बाली ने कहा कि निगम अपने होटलों की भी हालत सुधारने जा रहा है। सबसे पहले राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ से यह कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर 11 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से होटल होली-डे होम भी ठीक किया जाएगा। धर्मशाला में धौलाधार, भागसू, मनाली, चंबा, ज्वालाजी के होटलों की भी दशा सुधारी जाएगी। निगम के पास प्रदेश में 60 होटल हैं, जिन्हें सुधारा जाना है। इन सभी होटलों को ऑक्यूपेंसी के आधार पर ए, बी और सी कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इसी हिसाब से यहां पर रेनोवेशन का कार्य भी किया जाएगा।
अभी पहली बार जीत कर आया हूं, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
आरएस बाली ने कहा कि उन्हें अभी विधायक बने डेढ़ साल ही हुआ है। ऐसे में अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांगड़ा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की रैली हुई थी, उस दौरान भी जनता ने मुख्यमंत्री से चुनाव न लड़ाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही है।
कोर्ट से निर्णय आने के बाद तैयार होगा ब्लू प्रिंट
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल को लेकर बाली ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश की वेश कीमती संपत्ति है। अभी कोर्ट से सरकार को पूरी तरह इसकी कस्टडी नहीं मिली है। जैसे ही कोर्ट से पूरी तरह कस्टडी मिल जाएगी तो उसके बाद किस तरह से इसे चलाना है, इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।