फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 48 crore will be sought from the Center for the Manali-Sarchu road

Manali Sarchu road: विक्रमादित्य बोले- मनाली-सरचू सड़क मार्ग के लिए केंद्र से मांगे जाएंगे 48 करोड़ रुपये

Fri, 18 Aug 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 06:31 PM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारी बरसात से सड़कों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
Rs 48 crore will be sought from the Center for the Manali-Sarchu road
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारी बरसात से सड़कों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर मनाली-सरचू सड़क मार्ग के लिए केंद्र से 48 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जाएगा। आग्रह किया कि किन्नौर के लिए पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग सहित चार वैकल्पिक मार्गों पर भी कार्य किया जाएं।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में 600 से अधिक सड़क मार्ग बाधित हैं और इन्हें खोलने के लिए दैनिक आधार पर तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों में लगभग 550 सड़कों की बहाली का लक्ष्य रखा गया है। वह सभी चार जोन की बारी-बारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी सड़कों पर ड्रेनेज, क्रॉस ड्रेनेज सहित बाधित कलवर्ट खोलने को प्राथमिकता प्रदान की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी जिले में मंडी-कमांद-कटौला सड़क, पंडोह-चैलचौक-सुन्दरनगर सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। कुल्लू जिले के लिए पंडोह से कैंची मोड़ तक बीबीएमबी के सहयोग से सड़क निर्मित करने का कार्य जारी है। मंत्री ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर, भवारना और नगरोटा मंडल में क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र बहाली के भी निर्देश दिए। शिमला जिले के सेब बहुल क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें 22 अगस्त तक बहाल करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग भरत खेड़ा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता, सीमा सड़क संगठन के कर्नल विशाल गुलेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2,683 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर होगा विशेष ध्यान
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल बड़ी आपदा के दौर से गुजर रहा है और इसमें लोक निर्माण विभाग को अभी तक लगभग 2,600 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत प्रदेश की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त होने के बाद लगभग 2,683 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed