फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   all indians dna is the same for thousand of years cannot be differentiated on basis of worship says rss chief mohan bhagwat

राहुल को भागवत का जवाब: हिंदुत्व संघ से चिपक गया है, ये किसी को जीतने की बात नहीं करता

Sun, 19 Dec 2021 11:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Dec 2021 11:53 AM IST
सार

धर्मशाला कॉलेज के सभागार में आयोजित पूर्व सैनिक प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने  कहा कि पिछले 96 वर्ष से आरएसएस का हमेशा विरोध हुआ। लेकिन हम समाज की सेवा में लगे रहे। संघ प्रमुख  ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। भागवत ने कहा कि कुछ शब्द हमारे जीवन से चिपक जाते हैं, उन्हें हटाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
all indians dna is the same for thousand of years cannot be differentiated on basis of worship says rss chief mohan bhagwat
पूर्व सैनिक प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर संघ की पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि सत्ता का रिमोट कंट्रोल संघ के पास नहीं है। यह आरोप निराधार है। धर्मशाला कॉलेज के सभागार में आयोजित पूर्व सैनिक प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 96 वर्ष से आरएसएस का हमेशा विरोध हुआ। लेकिन हम समाज की सेवा में लगे रहे। संघ को तो थोड़ी राहत तब मिली - जब स्वयंसेवक सत्ता में आए। सब बाधाओं को पार कर 96 साल से आरएसएस समाज सेवा करते हुए आगे बढ़ता गया। 

विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान को संदेश देते हुए परोक्ष रूप से भागवत ने कहा कि भारत की तरफ से कभी किसी से दुश्मनी नहीं रही है। लेकिन दुनिया में दुश्मन होते हैं। कोई दुश्मनी करे तो झुकना नहीं है बल्कि दुश्मन को दबाकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सैन्य तैयारी को लेकर हमारी सेना की अमेरिका और चीन जैसे देशों से तुलना हो सकती है, लेकिन हौसला, हिम्मत और ताकत के मामले में भारत का सैनिक दुनिया भर में अव्वल है। यह ताकत भारतीय सिपाही में शारीरिक प्रशिक्षण से नहीं बल्कि मन से आती है। भारतीय सैनिक वीरता से लड़ता है। वह सीमा पर काम पूरा करता है या मरता है। आरएसएस पूर्व सैनिकों की चिंता करता है। आरएसएस में पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन है जो सैन्य परिवारों से संघ की विचारधारा साझा करता है। 
विज्ञापन


हजारों सालों से सभी भारतीयों का डीएनए एक
भागवत ने हिंदुत्व पर भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि कुछ शब्द हमारे जीवन से चिपक जाते हैं, उन्हें हटाया नहीं जा सकता। हिंदोस्तान से हिंदू शब्द पड़ा। संघ से हिंदुत्व शब्द चिपक गया है। हिंदुत्व किसी को जीतने की बात नहीं करता है। हिंदुत्व शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले गुरु नानक देव जी ने किया था। हिंदुत्व जोड़ने की बात करता है, किसी को बांटता नहीं। पिछले 40 हजार सालों से सभी भारतीयों का डीएनए एक है। धर्म का अर्थ धारणा है, जो समाज को जोड़ता है। इसका अर्थ हिंदू और मुस्लिम नहीं होता है। भागवत ने कहा कि हम गुलाम इसलिए हुए क्योंकि हम हमेशा बंटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि 
मोहन भागवत ने कार्यक्रम में हेलिकाप्टर क्रैश हादसे में मारे गए देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एक मिनट का मौन रखा गया। मौन के बाद मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


संघ युद्धकाल और शांतिकाल में सेना के साथ खड़ा रहा 
विजय दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर धर्मशाला के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरसंघचालक मोहन भागवत ने सैन्य कर्मियों को नमन किया। उन्होंने कहा की भारत की सेना का विश्व में नाम है। सैन्य कर्मियों ने अपने पराक्रम, वीरता और अनुशासन का लोहा मनवाया है। कहा कि संघ युद्धकाल और शांतिकाल में भी सेना के साथ खड़ा रहता है। पूर्व सैनिक भी सेवानिवृत्ति के पश्चात संघ से जुड़ रहे हैं और कई तो कार्यकर्ता भी बने हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों का आह्वान किया कि वे संघ के स्वयंसेवकों के परिवारों में जाएं और अनुभव करें। कार्यक्रम में 601 सैनिकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed