फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Room attendant gave training to Forest officers in Himachal Pradesh Institute of Public Administration

Himachal News: हिपा ने रूम अटेंडेंट को बनाया बन अफसरों को प्रशिक्षण देने वाला गेस्ट फैकल्टी

Sun, 05 Mar 2023 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:27 PM IST
सार

चेतन ने बताया कि उसने जेम पोर्टल का केवल प्रैक्टिकल करवाया है। यह बात सही है कि वह हिपा की एक सोसायटी के तहत रूम अटेंडेंट लगा हुआ है, पर उसकी तैनाती कोर्स निदेशक ने केवल प्रैक्टिकल करवाने के लिए लगाई है।

विज्ञापन
Room attendant gave training to Forest officers in Himachal Pradesh Institute of Public Administration
हिपा की ओर से ऑनलाइन जारी किया गया प्रशिक्षण शेड्यूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) मशोबरा में कमरा दिखाने वाले कर्मचारी (रूम अटेंडेंट) को अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) बना दिया गया। इस कर्मचारी ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस घटना की अब खूब चर्चा है। हिपा में बनी एक सहकारी सभा में नियुक्त इस अस्थायी कर्मचारी ने जापान की मदद से हिमाचल प्रदेश में लागू जीका परियोजना के तहत जेम पोर्टल के तहत अधिकारियों को ट्रेनिंग दी।

विज्ञापन


यह संस्थान हिमाचल काडर के प्रशिक्षु आईएएस, एचएएस अधिकारियों से लेकर विभिन्न श्रेणियों के अफसरों को प्रशिक्षण देता है। यह घटना 6 दिसंबर 2022 की है। इस दिन हुए प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में उक्त ग्रेजूएट कर्मचारी की कोर्स निदेशक ने बतौर गेस्ट फैकल्टी तैनाती कर दी, जबकि हिपा में यह कर्मचारी रूम अटेंडेंट, स्टोर आदि का काम देखता है। इसके लिए देय मेहनताना जारी किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


इसी दिन अन्य गेस्ट फैकल्टी में हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 और 6 दिसंबर को आयोजित किया गया। इसमें खरीद, नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग, तनाव प्रबंधन, जेम पोर्टल जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी में जेम पोर्टल पर इस कर्मचारी ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, इस कर्मचारी चेतन ने बताया कि उसने जेम पोर्टल का केवल प्रैक्टिकल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सही है कि वह हिपा की एक सोसायटी के तहत रूम अटेंडेंट लगा हुआ है, पर उसकी तैनाती कोर्स निदेशक ने केवल प्रैक्टिकल करवाने के लिए लगाई है। हिपा में वह स्टोर का काम भी देखता है, इसलिए उसे इसका अनुभव है कि जेम पोर्टल के माध्यम से कैसे खरीद होती है। यहां इस तरह की ड्यूटी लगती रहती है।


दूसरी ओर, हिपा में हॉस्पिटेलिटी कॉआपरेटिव सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उक्त कर्मचारी हिपा में जेम पोर्टल का काम देखता है। उसे प्रैक्टिकल देने के लिए बुलाया गया था। कर्मचारी ने केवल यह बताया कि जेम पोर्टल कैसे खुलता है। गेस्ट फेकल्टी लिखने को गलत नहीं समझा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed