फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohtang Pass will open in April, BRO removes snow from 40 km

मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल में खुल जाएगा रोहतांग दर्रा, बीआरओ ने 40 किमी से हटाई बर्फ

Fri, 20 Mar 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass will open in April, BRO removes snow from 40 km
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने साथ दिया तो बर्फ से बंद रोहतांग दर्रे की बहाली अप्रैल महीने में हो जाएगी। बीआरओ ने कोकसर की ओर से भी मिशन रोहतांग बहाली को अंजाम दे दिया है। नार्थ पोर्टल को जोड़ने के बाद अब 94 आरसीसी ने कोकसर से ग्रांफू के बाईपास और कोकसर से ग्रांफू की ओर ताकत झोंक दी है। मशीनरी के साथ बर्फ हटाने में जुटा सीमा सड़क संगठन का अमला अब लक्ष्य से मात्र 30 किलोमीटर दूर है। बीआरओ ने दोनों तरफ करीब 40 किलोमीटर के हिस्से से बर्फ को हटा दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल  के पहले सप्ताह तक दर्रा बहाल हो सकता है। 

विज्ञापन


पुलिस सहायता केंद्र सिस्सू स्थित हेड कांस्टेबल रजनी कांत ने बताया कि 94 आरसीसी ने कोकसर से आठ किलोमीटर दूर सड़क से बर्फ हटाकर अटल रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल तक यातायात बहाल कर दिया है। यहां से आगे 70 आरसीसी की टीम को कोकसर से तांदी को जोड़ने के लिए लाथर नाले में आए भारी हिमखंड को हटाने का काम युद्घस्तर पर चल रहा है। पिछले दो सप्ताह में हुई ताजा बर्फबारी के कारण दर्रा बहाली से जुड़ी बीआरओ की मुहिम दो बार बाधित हुई है। अब फिर से तीसरी बार बीआरओ कोठी और कोकसर से बर्फ हटाने में जुटा है।
विज्ञापन


बीआरओ के 38 सीमा सड़क कृतिक बल के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया पिछले दिनों भारी बर्फबारी के चलते बार-बार टीम को पीछे हटना पड़ा। उन्होंने बताया कि मनाली से कोकसर तक 40 किलोमीटर की दूरी बीआरओ की टीम 94 और 70 आरसीसी ने तय कर ली है। रोहतांग को बहाल करने के लिए दोनों ओर मात्र 30 किलोमीटर से बर्फ हटाना बाकी है। उन्होंने कहा कि विकट हालात और शून्य तापमान में भी बीआरओ टीम के हौसले बुलंद है। बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की टीम शनिवार शाम तक मढ़ी स्थित कैंप पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed