फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohtang Pass of Himachal reopen for tourists after six months, 1,200 vehicles will be able to go daily, khushkhabar

खुशखबर: छह माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा, रोजाना जा सकेंगे 1200 वाहन

Thu, 05 May 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतांग/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतांग/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 08:55 PM IST
सार

 इस साल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक माह पहले ही रोहतांग दर्रे को बहाल किया था। बीआरओ ने करीब 60 किमी मार्ग से 20 फीट(6.096)  ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को बहाल किया। 

विज्ञापन
Rohtang Pass of Himachal reopen for tourists after six months, 1,200 vehicles will be able to go daily, khushkhabar
पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग दर्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 13050 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियां पर्यटकों के लिए खोल दी गईं हैं। अब पर्यटक न केवल दर्रे में बर्फ के बीच अठखेलियां कर सकेंगे बल्कि 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार के बीच खुली सड़क में रोमांच का सफर भी कर पाएंगे। सड़क के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, ऑनलाइन स्लॉट में परमिट लेकर एक दिन में सिर्फ 1200 वाहनों को ही रोहतांग तक जाने की अनुमति होगी। बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया पर दर्रा पर्यटकों के लिए खोलने की सूचनाएं दौड़ने लगीं। कई पर्यटक गुरुवार सुबह रोहतांग के लिए निकल गए लेकिन उन्हें मढ़ी में ही रोक दिया गया। 

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों की पहली पसंद है। बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए पर्यटक बेसब्री से इंतजार करते हैं। रोहतांग दर्रे से दो दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटा दी है। प्रशासन ने बुधवार को रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया और सड़क दुरुस्त पाई गई। वीरवार को असमंजस रहा। शुक्रवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। दर्रा बहाल होने से कारोबारियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर जिला दंडाधिकारी आदेश जारी करते हुए सभी वाहनों की रोहतांग पास तक आवाजाही के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इससे पूर्व वाहन मढ़ी तक ही जा रहे थे। हालांकि, एनजीटी के आदेशों के चलते रोहतांग दर्रे में एक दिन में डीजल और पेट्रोल के 1200 वाहन ही जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed