फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road sinks in mandi school bazar public said earthquake impact

Mandi: मंडी के स्कूल बाजार में भूस्खलन, 20 मीटर सड़क गिरी, रिटेनिंग वाल और रोलर क्षतिग्रस्त

Wed, 14 Jun 2023 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 08:53 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश कौशल ने बताया कि ठेकेदार ने नींव को गलत ढंग से खोदा है। इस दौरान सड़क की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। इससे सड़क नीचे गिरी है।

विज्ञापन
road sinks in mandi school bazar public said earthquake impact
सड़क धंसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी शहर के स्कूल बाजार में मंगलवार देर रात को बड़ा हादसा हुआ है। गनीमत रही कि हादसा रात करीब तीन बजे हुआ जब यहां कोई भी नहीं था। अगर यह दिन में होता तो कई मजदूर और लोग हादसे का शिकार हो जाते। स्कूल बाजार में अचानक हुए भूस्खलन से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। बाजार में सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा, यहां पर पैदल पथ और एक टारिंग को लगे रोलर और रिटेनिंग वॉल के साथ नीचे गिर गया। इससे बहुत अधिक नुकसान हुआ है। आरोप है कि यहां पर सड़क के नीचे शॉपिंग मॉल बन रहा है जिसके नींव खोदी गई है। इससे सड़क धंसी है।

विज्ञापन


इस घटना से जहां रोलर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं रिटेनिंग वॉल, सड़क क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये की क्षति हुए है। घटना के बाद सुबह से ही वाहनों का यहां बार-बार जाम लगता रहा। शहर में स्कूल बाजार सबसे व्यस्त होने के चलते और कई स्कूल होने से यहां पर बच्चों और अभिभावकों की बहुत भीड़ रहती है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में घटनास्थल पर सड़क तंग होने से वाहन चालकों के अलावा लोगों को बहुत कठिनाई हुई। कोराबारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस स्थान पर डंगा लगाया जाए नहीं तो बारिश के चलते बड़ा खतरा यहां पर बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन ने डंगा लगाने के दिए आदेश
घटना को देखते हुए प्रशासन ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए हैं, ताकि कोई भी वाहन या राहगीर यहां पर न गिरे। प्रशासन की ओर से डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने ठेकेदार और विभाग को आदेश जारी किए हैं कि सड़क पर जल्द से जल्द डंगा लगाया जाए ताकि बरसात के चलते कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश कौशल ने बताया कि ठेकेदार ने नींव को गलत ढंग से खोदा है। इस दौरान सड़क की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। इससे सड़क नीचे गिरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डैमेज रिपोर्ट बनाकर क्लेम किया जाएगा।


निर्माणकर्ता ठेकेदार दिनेश शर्मा ने बताया कि नींव सही तरीके से बनी है। सड़क पर रात को रोलर लगाया गया था, जिस वजह से सड़क धंसी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर डंगा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed