फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road Accident: Vehicle fell in Pangi's Sechu nala chamba, one dead, two missing

Road Accident: शादी समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी पांगी के सेचू नाले में गिरी, एक की मौत, दो लापता

Thu, 22 Jun 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

मृतक की पहचान तेंजिन गाफल (37) पुत्र अमरजीत निवासी हिलुटवान के रूप में हुई है। वह साहली पंचायत में पंचायत सचिव थे। तेंजिन गाफल का शव हादसास्थल से कुछ दूरी पर मिला।

विज्ञापन
Road Accident: Vehicle fell in Pangi's Sechu nala chamba, one dead, two missing
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में शरीक होने जा रहे तीन लोगों की गाड़ी बुधवार देर रात सेचू नाले में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग अभी लापता हैं। मृतक की पहचान तेंजिन गाफल (37) पुत्र अमरजीत निवासी हिलुटवान के रूप में हुई है। वह साहली पंचायत में पंचायत सचिव थे। तेंजिन गाफल का शव हादसास्थल से कुछ दूरी पर मिला। नाले के तेज बहाव में बह गए दो लोगों की पहचान बलबीर (35) पुत्र सुनबीर निवासी हिलुटवान और देवी चंद (36) पुत्र प्रभुदयाल निवासी सेचू के रूप में हुई। लापता दोनों लोगों की तलाश में पुलिस ने वीरवार सुबह से शाम तक सर्च अभियान चलाया। स्थानीय लोग भी सर्च अभियान में जुटे रहे, लेकिन शाम तक लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। नाले में पानी का बहाव तेज होने से तलाशी अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों बुधवार देर रात जिप्सी में सेचू से हिलुटवान की तरफ जा रहे थे। उनके किसी रिश्तेदार की शादी थी। सेचू से 100 मीटर आगे पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। दुर्घटना का पता वीरवार सुबह चला, जब स्थानीय लोगों ने नाले में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस चौकी पुर्थी में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। अन्य दो लोगों का सुराग नहीं लगा है। उधर, पुर्थी चौकी के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिप्सी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश को लेकर शुक्रवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed