फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident una: A tractor trolley full of devotees overturned in Basoli, 14 injured

Road Accident: ऊना-पीर निगाह मार्ग पर बसोली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 घायल

Thu, 08 Aug 2024 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में  30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
road accident una: A tractor trolley full of devotees overturned in Basoli, 14 injured
बसोली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु पीर निगाह से माथा टेककर वापस अपने घर गांव पोहा जिला मानसा पंजाब जा रहे थे। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


 

कार-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बडूही मेन चौक पर बुधवार देर रात को एक कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहित कुमार पुत्र बतन सिंह गांव डीहर तथा मुनीश कुमार पुत्र हेमराज गांव बगनाल अमबेहडा घायल हो गए। घायलों को  108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन रोहित कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पर मुनीश कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। मामला दर्जकर जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed