फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident una: A car hit the devotees from Delhi going to Chintapurni, woman died

Una: श्रद्धालुओं को 100 मीटर तक घसीटते ले गई कार, महिला की मौत, दो घायल; ऊना के घंडावल गांव के पास हुआ हादसा

Mon, 14 Oct 2024 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 07:58 PM IST
सार

ऊना से करीब 10 किलोमीटर आगे पहुंचने पर सभी शौचालय के लिए रुके थे। इस दौरान सड़क पार करने के लिए खड़े तीन लोगों को चिंतपूर्णी की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Road accident una: A car hit the devotees from Delhi going to Chintapurni, woman died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना सदर के तहत घंडावल गांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी लोग मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। ऊना से करीब 10 किलोमीटर आगे पहुंचने पर सभी थोड़ी देर के लिए रुके। इस दौरान सड़क पार करने के लिए खड़े तीन लोगों को चिंतपूर्णी की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। श्रद्धालुओं को कार 100 मीटर तक घसीटते ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप कुमार निवासी हाउस नं. ई-30 ईस्ट उत्तम नगर दिल्ली ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि रविवार को वह परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए आए थे। रात करीब सवा आठ बजे जब ऊना से 10 किमी आगे पहुंचे तो गाड़ी को रोककर सभी थोड़ी देर के लिए उतर गए। संदीप कुमार ने बताया कि उसकी बहन कविता, जीजा मुकेश और बहन की सास इंदिरा देवी शौच करने के लिए सड़क के पार चले गए। जब कविता, मुकेश व इंदिरा देवी वापस गाड़ी की तरफ आए तो चिंतपूर्णी की तरफ से आई एक दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार इंदिरा देवी व मुकेश को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे इंदिरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर मारने वाले आरोपी चालक फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि कार का नंबर उन्होंने पढ़ लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी कार सवार का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed