Himachal: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत; 11 घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट से मणिमहेश यात्रा करने जा रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। श्रद्धालु भरमाणी माता के दर्शन करने जा रहे थे, तभी गलोठी में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी (एचपी 02-सी 0345) खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर घायल चार श्रद्धालुओं को टांडा मेडिकल कॉलेज और 7 को भरमौर अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान नेहा (21) पुत्री जनक, दीक्षा (39) पत्नी राजेश कुमार और लाडी (संतरूप) के रूप में हुई है। सभी मृतक पठानकोट के बताए जा रहे हैं। घायलों में आरती पत्नी संतरूप, मानव पुत्र अशोक कुमार, सौरव पुत्र सुमन कुमार, राजेश पुत्र नेक राम, विशाल कुमार, शिखा पुत्री राज कुमार, राहुल गुलाटी पुत्र बलजीत, गौरव पुत्र राकेश कुमार सभी निवासी पठानकोट, विवेक कुमार पुत्र पप्पन शाहीन निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), आशीष पुत्र गुड्डू निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) और चालक नवीन कुमार पुत्र खेमराज निवासी भरमौर के रूप में हुई है।
ये सभी लोग पठानकोट से मणिमहेश यात्रा करने के लिए बुधवार सुबह भरमौर पहुंचे थे। सुबह 8:30 बजे भरमौर से टैक्सी लेकर भरमाणी माता के दर्शन करने जा रहे थे। गलोठी में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देख अन्य श्रद्धालु और स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया। चार गंभीर घायलों आरती, विशाल, राजेश और सौरव को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
परिवार हर साल जाता था मणिमहेश
सौरव के चचेरे भाई अमित ने बताया कि हर साल की तरह ही इस बार भी सभी लोग पठानकोट से ही गाड़ी किराये पर लेकर मणिमहेश के लिए गए थे। घायल सौरव की एक लड़की है और वह खुद की बर्तन दुकान चलाते हैं। सौरव को पठानकोट रेफर कर दिया है। घायल और मृतक सभी एक दूसरे के पहचान वाले ही थे।
सात लोगों के बैठने की जगह पर सवार थे 14
हिमाचल पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 7 लोगों के बैठने की जगह थी। लेकिन गाड़ी में चालक समेत कुल 14 लोग सवार थे। इस कारण से गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।
घायलों की सूची
आरती(40 ) पत्नी सबरूप, निवासी पठानकोट
मनाब(22) पुत्र आशिक कुमार, निवासी शाह कॉलोनी पठानकोट
विवेक कुमार(22) पुत्र पप्पन शाहीन, निवासी कर्णवास बुलंदशहर
सौरभ(35) पुत्र सुमन कुमार, निवासी पटेल चौक पठानकोट
राजेश कुमार(45) पुत्र नेक राम, निवासी पटेल चौक पठानकोट
विशाल कुमार(34) ,निवासी पठानकोट
शिखा(45) पुत्री राज कुमार, निवासी पठानकोट
राहुल गुलाटी(33) पुत्र बलजीत गुलाटी, निवासी बैग हाउस धांगुपीर पठानकोट
आशीष(18) पुत्र गुड्डु,निवासी मतानी हरदोई
गौरव(17 )पुत्र राकेश कुमार, निवासी पठानकोट