{"_id":"626a5ae35d9d132b896d7090","slug":"road-accident-on-kihar-link-road-car-rolled-down-200-meters-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: मेड़ा-चकोतर संपर्क मार्ग पर हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: मेड़ा-चकोतर संपर्क मार्ग पर हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से एक की मौत
Thu, 28 Apr 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, किहार/सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, किहार/सलूणी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:03 PM IST
सार
चंबा जिले में मेड़ा-चकोतर संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर 12:45 बजे मालवाहक वाहन मकलोगा नामक स्थान पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक गाड़ी मेड़ा से चकोतर जा रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
किहार में हादसा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मेड़ा-चकोतर संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर 12:45 बजे मालवाहक वाहन मकलोगा नामक स्थान पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक गाड़ी मेड़ा से चकोतर जा रही थी। हादसे में चालक तवारिक अली पुत्र मौसमदीन निवासी गांव जुवांस डाकघर भांदल गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में चालक के साथ बैठे दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र दिलावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वाहन पटलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किहार थाने में हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक और घायल को सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया जहां पर पुलिस की देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।सलूणी के तहसीलदार पवन ठाकुर ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल को दो हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी मयंक चौधरी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन