फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident mandi: Brake failure of private bus, driver saved lives of 45 students

Mandi News: सनारली में 49 विद्यार्थियों से भरी बस डंगे से टकराई, चार छात्राएं घायल

Tue, 21 Feb 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

मंडी जिले के सनारली में 49 विद्यार्थियों को लेकर जा रही निजी बस डंगे से टकरा गई इससे चार छात्राएं घायल हो गईं। हालांकि चालक की होशियारी के चलते बड़ा हादसा टल गया और सबकी जान बच गई। 

विज्ञापन
Road accident mandi: Brake failure of private bus, driver saved lives of 45 students
निजी बस की ब्रेक फेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सनारली में 49 विद्यार्थियों को लेकर जा रही निजी बस डंगे से टकरा गई इससे चार छात्राएं घायल हो गईं। हालांकि चालक की होशियारी के चलते बड़ा हादसा टल गया और सबकी जान बच गई। यह हादसा बस की प्रेशर पाइप फटने से हुआ। चालक ने बस को डंगे से भिड़ा दिया। इससे बस को गिरने से बच गई। हादसे में घायल चारों छात्राओं को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल करसोग लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में दसवीं की पूजा (15), जमा दो की पुष्पा (18), जमा दो की रीना (18) और जमा दो की ही पूजा (17) शामिल है।

विज्ञापन


वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड़ के कृषि विषय के विद्यार्थियों को बस से कृषि प्रसार कार्यालय करसोग ले जाया जा रहा था। सनारली के पास बस का प्रेशर पाइप फट गया। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर का कहना है कि इस हादसे में चार छात्राएं घायल हुईं हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने सभी संस्थाओं को पहले बसों की तकनीकी जांच करवाने के बाद ही टूअर ले जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायल छात्राओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed