फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Kotkhai: Car rolled down into the ditch, two died, two other injured

कोटखाई में सड़क हादसा: कार गहरी खाई में लुढ़की, बच्चे समेत दो की मौत

Wed, 02 Feb 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

 बुधवार सुबह कोटखाई की रामनगर पंचायत में अढैयोग नामक स्थान पर एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में  दिनेश मेहता(35) पुत्र ज्ञानचंद व आर्यन जनाथा पुत्र बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
Road accident in Kotkhai: Car rolled down into the ditch, two died, two other injured
कोटखाई में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई तहसील के अंतर्गत रामनगर पंचायत के जनोल गांव के समीप एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में बच्चे समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे हादसा हुआ। कार नंबर एचपी 95- 2082 अढ़ैवग से रामनगर की तरफ जा रही थी। जनोल के समीप 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया।

विज्ञापन


हादसे में एक 11 साल के बच्चे सहित दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान  आर्यन (11) पुत्र बिहारी लाल गांव अढैवग और दिनेश (31) पुत्र ज्ञानचंद गांव खोली घाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कार्तिक (9) पुत्र दिनेश गांव अढैवग और चालक गोविंद (49) पुत्र भगतराम गांव अढैवग शामिल हैं। घायलों का उपचार कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, भाजपा आईटी के पूर्व प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed