{"_id":"61fa25dd7196b133187fb2a0","slug":"road-accident-in-kotkhai-car-rolled-down-into-the-ditch-two-died-two-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में सड़क हादसा: कार गहरी खाई में लुढ़की, बच्चे समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में सड़क हादसा: कार गहरी खाई में लुढ़की, बच्चे समेत दो की मौत
Wed, 02 Feb 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:06 PM IST
सार
बुधवार सुबह कोटखाई की रामनगर पंचायत में अढैयोग नामक स्थान पर एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में दिनेश मेहता(35) पुत्र ज्ञानचंद व आर्यन जनाथा पुत्र बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
कोटखाई में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई तहसील के अंतर्गत रामनगर पंचायत के जनोल गांव के समीप एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में बच्चे समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे हादसा हुआ। कार नंबर एचपी 95- 2082 अढ़ैवग से रामनगर की तरफ जा रही थी। जनोल के समीप 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में एक 11 साल के बच्चे सहित दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान आर्यन (11) पुत्र बिहारी लाल गांव अढैवग और दिनेश (31) पुत्र ज्ञानचंद गांव खोली घाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कार्तिक (9) पुत्र दिनेश गांव अढैवग और चालक गोविंद (49) पुत्र भगतराम गांव अढैवग शामिल हैं। घायलों का उपचार कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, भाजपा आईटी के पूर्व प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त की है।
विज्ञापन