{"_id":"64b959870cc2bd360f075297","slug":"road-accident-in-khabal-chirgaon-in-shimla-district-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चिड़गांव के खाबल में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चिड़गांव के खाबल में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल
Thu, 20 Jul 2023 11:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:34 PM IST
सार
शिमला जिले के चिड़गांव में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
देर रात तक पता नहीं चल पाया था कि मृतक कहां के थे और कहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात चिड़गांव-खाबल मार्ग पर हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन