फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident Himachal Car fell into Bhadrash khad from landslide damaged road

Road Accident in Himachal: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर फिसलकर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रामपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ननखड़ी-पांडाधार सड़क पर शरण ढांग में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर भद्राश खड्ड में जा गिरी। 

विज्ञापन
Road Accident Himachal Car fell into Bhadrash khad from landslide damaged road
कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खड्ड से निकाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर फिसलकर एक वैगनआर कार (एचपी 06ए 7027) 400 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बीती देर रात हिमाचल प्रदेश की रामपुर-ननखड़ी सड़क पर पांडाधार के पास शरण ढांक में पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। इस मार्ग का करीब सत्तर फीट हिस्सा ध्वस्त होने से ननखड़ी तहसील का उपमंडल और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार होकर तीन लोग किंगल में सेब बेचकर अपने गांव की ओर आ रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जब कार शरण ढांक में पहुंची तो यहां बरसात से ध्वस्त हुई सड़क से कार फिसलक मच्छडा खड्ड में जा गिरी। हादसे की सूचना ग्रामीणों को मंगलवार सुबह लगी तो उन्होंने पुलिस थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। इस हादसे में वीर सिंह ठाकुर (45) पुत्र प्रताप सिंह, हिम्मत सिंह (38) पुत्र सवीर दास दोनों निवासी बनोला तहसील ननखड़ी जिला शिमला और रतन सिंह (48) पुत्र हरि सिंह निवासी दनेवटा, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरण ढांक में सड़क ध्वस्त होने से रामपुर, शिमला का कटा संपर्क
गौर हो कि नीरथ पंचायत से करीब दस किलोमीटर की दूर शरण ढांक में करीब 70 फीट सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गई है। इससे रामपुर का शिमला का संपर्क कट गया र्है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को देलठ-नागाधर और शरण ढोई संपर्क सड़क से सफर करना पड़ रहा है।


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: मंडी से पंडोह के बीच दो दिन बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, भूस्खलन से रोड पर आया मलबा


मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के शरण ढांक में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed