{"_id":"635eadf60ef1014f10343d3d","slug":"rkmv-college-winner-in-inter-college-women-s-volleyball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल में आरकेएमवी कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल में आरकेएमवी कॉलेज विजेता
Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल की विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला की टीम विजेता रही। रविवार को फाइनल मुकाबले में आरकेएमवी ने मेजबान संजौली की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने राजकीय महाविद्यालय संजौली को 19-25, 25-21, 25-22, 25-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर एसजेवीएन लिमिटेड की निदेशक गीता कपूर मुख्यातिथि थीं। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सीबी मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 3 दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 22 टीमों ने भाग लिया। खेल आयोजन समिति के वाइस चेयरमैन भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन