फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rishi kapoor hina and sahibaan film shooting in manali in himachal pradesh

हिना और साहिबान फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आए थे ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली/भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली/भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor hina and sahibaan film shooting in manali in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सुपर स्टार ऋषि कपूर का पर्यटन नगरी मनाली से नाता पुराना रहा है। बतौर हीरो उनका फिल्मी करियर मनाली से शुरू हुआ था। उनके पिता राजकपूर ने उन्हें बॉबी फिल्म से लांच किया था। इस फिल्म के कई सीन मनाली में शूट किए गए थे।

विज्ञापन







ऋषि कपूर जब भी मनाली आते तो मनाली को अपने करियर का माइल स्टोन बताते। इसके बाद वे फना, दरार, साहिबान और हिना फिल्म की शूटिंग को लेकर महीनों पर्यटन नगरी मनाली में रहे। दरार फिल्म की शूटिंग के दौरान जब फिल्म में डॉक्टर का रोल करने वाला अभिनेता नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने दोस्त अनिल खुल्लर के बेटे नकुल खुल्लर से डाक्टर का रोल करवाया।
विज्ञापन


नकुल खुल्लर का कहना है कि अभिनेता ऋषि कपूर खाने-पीने की बहुत शौकीन थे। लिहाजा दरार और फना फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके लिए गुच्छी की सब्जी और कुल्लू के मशहूर लाल चावल परोसे गए। अनिल खुल्लर ने कहा कि ऋषि कपूर मनाली को स्विटजरलैंड से कम नहीं मानते थे। उन्होंने कैंसर से उबरने के बाद मनाली आने की इच्छा जताई थी। वहीं अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से कुल्लू-मनाली में उनके चाहने वालों में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि कपूर का हिमाचल के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के साथ भी नाता जुड़ा हुआ है। वर्ष 2007 में अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया के रिलीज होने से पहले ऋषि कपूर ने हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में माथा टेका था। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रविंदर छिंदा ने सावरिया की सफलता को लेकर मंदिर में पूजा अर्चना करवाई थी।






इस दौरान ऋषि कपूर ने मां के चरणों में रणवीर की सफलता को लेकर अरदास की थी। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने बताया कि 2007 में ऋषि कपूर करीब एक घंटा मंदिर में रूके थे।

ऋषि कपूर एक दिलकश इंसान थे जब वे चिंतपूर्णी मंदिर आए थे तो उनके प्रशसकों की भीड़ उमड़ी थी। पुजारी रविंदर छिंदा, मास्टर केवल कृष्ण कालिया, रामदेव कालिया, अजीत पराशर ने कहा की उनके निधन से बॉलीवुड को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed