फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revised pay scale case: 40 employees' organizations engaged in Shimla, will demonstrate in district headquarters from February 20

संशोधित वेतनमान मामला: शिमला में जुटे 40 कर्मचारी संगठन, 20 फरवरी से जिला मुख्यालयों में करेंगे प्रदर्शन

Mon, 07 Feb 2022 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 07:25 PM IST
सार

महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और मुख्य सलाहकार ने कहा कि सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। सरकार ने जब कोई कदम नहीं उठाया तो संयुक्त महासंघ को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा है। पंजाब तर्ज पर संशोधित वेतनमान और भत्ते देने के लिए कर्मचारी सरकार पर दबाव डालेंगे।

विज्ञापन
Revised pay scale case: 40 employees' organizations engaged in Shimla, will demonstrate in district headquarters from February 20
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान और लंबित भत्ते दिलाने के लिए गठित संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक सोमवार को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 20 फरवरी को कर्मचारी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। उपायुक्तों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 21 फरवरी को कांगड़ा, 27 को बिलासपुर, 28 को हमीरपुर, 1 मार्च को ऊना, 6 मार्च को सोलन, 7 मार्च को सिरमौर और 11 मार्च को कुल्लू में विरोध स्वरूप महासम्मेलन होंगे।

विज्ञापन


सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होंगे और शिमला में इनका समापन होगा। कहा गया कि सरकार ने 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो अगली रणनीति तैयार की जाएगी। संयुक्त महासंघ विधानसभा का घेराव भी करेगा। संघ ने दावा किया कि 25 संगठनों के साथ बनाए संयुक्त महासंघ में 41 कर्मचारी संघ जुड़ चुके हैं। महासंघ की दूसरी बैठक में 41 कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने रणनीति बनाई है। इसमें राज्य के निगमों और बोर्डों के कर्मचारी संगठनों के नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और मुख्य सलाहकार ने कहा कि सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। सरकार ने जब कोई कदम नहीं उठाया तो संयुक्त महासंघ को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा है। पंजाब तर्ज पर संशोधित वेतनमान और भत्ते देने के लिए कर्मचारी सरकार पर दबाव डालेंगे। सरकार ने संयुक्त महासंघ अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान को कर्मचारियों की आवाज उठाने पर कारण बताओ नोटिस देकर कर्मचारियों के उत्पीड़न की शुरुआत कर दी है। बैठक में महासचिव हीरा लाल वर्मा, मुख्य सलाहकार विनोद ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव कुलदीप खरवाड़ा, खेमेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष शमशेर ठाकुर, अरविंद मेहता, एलडी चौहान, नरेश ठाकुर, अरुण गुलेरिया, विनोद शर्मा, एमआर बरागटा, चितरंजन महंत, चमन ठाकुर, तिलक, रमेश ठाकुर भूपेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed