फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Lok Adalat will be held for two days in December, pending cases of partition along with death will be

हिमाचल: राजस्व लोक अदालत में निपटाए जाएंगे इंतकाल-तकसीम के लंबित मामले, अफसरों की एसीआर में दर्ज होगी प्रगति

Mon, 20 Nov 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 06:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी ने सोमवार को लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा की और सभी उपायुक्तों को मिशन मोड पर लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Revenue Lok Adalat will be held for two days in December, pending cases of partition along with death will be
सीएम सुक्खू ने लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंतकाल, तकसीम और निशानदेही के लंबित मामले 20 जनवरी तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी ने सोमवार को लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा की और सभी उपायुक्तों को मिशन मोड पर लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लंबित राजस्व मामलों की संख्या शून्य करना चाहती है। लंबित मामलों को तुरंत निपटाना जरूरी है। सभी अधिकारी इस मामले पर गंभीरता से काम करें। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार से लेकर मंडलीय आयुक्त लंबित राजस्व मामलों की दैनिक आधार पर सुनवाई कर उनका समयबद्ध निपटारा करें।

विज्ञापन


सभी अधिकारियों की वार्षिक एसीआर में इस प्रगति को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 और 31 अक्तूबर को इंतकाल अदालतें लगाई गईं। इंतकाल के लंबित 41,907 मामलों में से 31,105 का निपटारा कर दिया गया। आगामी 1 और 2 दिसंबर को दोबारा प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालत लगेगी। इसमें इंतकाल के साथ तकसीम के लंबित मामलों का भी निपटारा होगा। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आरडी नजीम उपस्थित रहे, जबकि सभी उपायुक्त और मंडलीय आयुक्त वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन


निपटाए मामलों की मासिक रिपोर्ट भेजें उपायुक्त
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निपटाए मामलों की पूरी रिपोर्ट मासिक आधार पर भेजने के निर्देश दिए। इसमें व्यक्ति का नाम, पता और फोन नंबर का पूरा विवरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि उपायुक्त अपने जिलों में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठकें कर लंबित राजस्व मामलों का तेजी से निपटारा करने की रणनीति बनाए। इसके लिए आवश्यकता अनुसार स्टाफ का युक्तिकरण करें और किसी भी राजस्व मामले में तीन दिन से अधिक की तिथि न दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने राजस्व कानून में संशोधन किया है और अब सम्मन की सर्विस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी की जा सकती है। कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार उपायुक्तों को सेवानिवृत्त कानूनगो की सेवाएं लेने की अनुमति भी देगी। उन्होंने मुख्य सचिव को मंडलीय आयुक्तों के स्तर पर लंबित राजस्व मामलों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए और कहा कि राजस्व मंत्री 20 जनवरी से पहले पूरे प्रदेश में इस मामले की प्रगति की समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 31 अक्तूबर 2023 तक तकसीम के लंबित मामले
बिलासपुर   1407
चंबा       680
हमीरपुर  2413
कांगड़ा   12,014
किन्नौर   156
कुल्लू   1057
लाहौल-स्पीति 48
मंडी      3208
शिमला 1288
सिरमौर  1072
सोलन  1156
ऊना 3973    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed