फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   retired officers appointed officer special duty to cabinet ministers in himachal pradesh secretariat

Himachal News: 68 साल के सेवानिवृत्त अफसर को लगाया मंत्री का ओएसडी, वेतन करीब 40 हजार

Mon, 27 Feb 2023 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

जयराम सरकार जहां सेवानिवृत्त अफसरों की प्रमुख पदों पर नियुक्ति करने के कांग्रेस के निशाने पर रह चुकी है, वहीं अब कांग्रेस सरकार भी उसी रास्ते पर चलती नजर आ रही है।

विज्ञापन
retired officers appointed officer special duty to cabinet ministers in himachal pradesh secretariat
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार भी सेवानिवृत्त अधिकारियों का बुढ़ापा संवारती नजर आ रही है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के साथ एक ऐसे सेवानिवृत्त अफसर ओएसडी लगाए गए, जिन्हें सेवानिवृत्त हुए करीब दस साल होने लगे हैं। इसी तरह एक अन्य मंत्री के साथ एक अन्य ओएसडी के तौर पर दो साल पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके अफसर को लगाया गया है। एक अन्य सेवानिवृत्त अफसर को पुनर्रोजगार देने के आदेश हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

इनकी भी जल्दी नियुक्ति हो जाएगी। जयराम सरकार जहां सेवानिवृत्त अफसरों की प्रमुख पदों पर नियुक्ति करने के कांग्रेस के निशाने पर रह चुकी है, वहीं अब कांग्रेस सरकार भी उसी रास्ते पर चलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार जिस तरीके से सेवानिवृत्तों की मंत्रियों के साथ नियुक्तियां हो रही हैं, उससे सचिवालय सेवा अधिकारियों के एक वर्ग में खासा रोष है।

विज्ञापन

 

दरअसल, सचिवालय सेवा के बहुत सारे अधिकारी ऐसे हैं, जो मंत्रियों के साथ दोनों सरकारों में बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे अधिकारियों को मंत्रियों के कार्यालयों से हटा दिया गया है और उन्हें अफसरों के साथ लगाया जा रहा है। ऐसे कई अधिकारियों में भी इससे नाराजगी की स्थिति बन गई है। मंत्रियों के पास निजी सचिवों के आमतौर पर दो ही पद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

ओएसडी की नियुक्तियों के बाद अब निजी सचिवों की एक-एक पदों पर ही नियुक्तियां हो रही हैं। सचिवालय सेवा अधिकारियों की यह नाराजगी अभी अंदरखाते चल रही है। आने वाले दिनों में यह सामने आ सकती है। वहीं, राज्य सचिवालय सेवाओं के आला अधिकारियों से भी इस बारे में पूछा जाता है तो वे इस संबंध में किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed