{"_id":"6479dc6f916adaf2db05588c","slug":"retired-officer-s-two-sons-arrested-with-4-15-grams-of-chitta-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सेवानिवृत अधिकारी के दो बेटे 4.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सेवानिवृत अधिकारी के दो बेटे 4.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:42 PM IST
सार
गुरुवार देर शाम को पुलिस ने थनिकपुरा में सेवानिवृत्त अधिकारी के दो बेटे 4.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए हैं। जब्त कार के मालिक आरोपियों के पिता हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नशे के खिलाफ चिंतपूर्णी पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार देर शाम को पुलिस ने थनिकपुरा में सेवानिवृत्त अधिकारी के दो बेटे 4.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए हैं। जब्त कार के मालिक आरोपियों के पिता हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई महेंद्र सोनी और एएसआई बचित्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भरवाईं-मुबारिकपुर मार्ग पर थनिकपुरा के पास नाका लगाया था। एक मारुति कार मुबारिकपुर की तरफ से भरवाईं आ रही थी। पुलिस ने इसे रोका और दस्तावेज मांगे तो कार में बैठे युवक घबरा गए। चालक ने दस्तावेज निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो एक पुड़िया नीचे गिर गई।
विज्ञापन
छोटी सी इस पुड़िया की जांच की गई तो 4.15 ग्राम चिट्टा मिला। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दोनों एमटेक कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले हमीरपुर के एक युवक और परागपुर के एक चिकित्सक से भी चिट्टा बरामद किया था। उधर, एसएचओ रोहिणी ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन